फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kela resha production training

केला रेशा उत्पाद का प्रशिक्षण शिविर शुरू

Mon, 01 Feb 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
kela resha production training
केला रेशा उत्पाद का प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन

गाजीपुर गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। सेवरही विकास खंड के गाजीपुर गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं को केला रेशा उत्पाद के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। नाबार्ड की ओर से संचालित इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभांरभ नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक संचित कुमार सिंह एवं बीडीओ विवेकानंद मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

गाजीपुर पंचायत भवन परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के अवसर पर प्रबंधक संचित कुमार सिह ने कहा कि सेवरही विकास खंड के गाजीपुर इलाके में केले की खेती बहुलता से की जाती है। केले के रेशे से तरह तरह की वस्तुओं का निर्माण कर अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। नाबार्ड ने यहां की महिलाओं में इस कला को विकसित करने के उद्देश्य से 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को आयोजन किया है। निश्चय ही प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करेंगी। शिविर में गाजीपुर के दो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 36 महिलाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इस दौरान असीम कुमार मल्ल, रामदुलारी, जनार्दन कुशवाहा, एपी जायसवाल, केडी कुशवाहा, कमल कुशवाहा, दीनानाथ, गोरख निषाद, कमलेश देवी, निशा कुशवाहा, अनीता देवी, चिंता देवी, कांती देवी, सरोज देवी, रंभा, आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed