फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kayakalp of sanskrit school

Kushinagar News: संस्कृत विद्यालयों के जल्द बहुरेंगे दिन, दिखेंगे बेहतर

Tue, 18 Jul 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
kayakalp of sanskrit school
बेसिक शिक्षा विभाग की तरह से विद्यालयों का किया जाएगा कायाकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अभी तक उपेक्षित होकर संचालित हो रहे संस्कृत विद्यालयों के दिन जल्द ही बहुरंगे। वह भी आदर्श विद्यालय के रूप में दिखेंगे। विद्यालय अच्छा ही नहीं दिखेगा, बल्कि उनमें स्मार्ट क्लास भी चलेंगी। यह कार्य होगा मिशन अलंकार के तहत। इस योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर कायाकल्प करने की कवायद शुरू की है। इससे जिले के 21 विद्यालयों की स्थिति सुधर जाएगी और एक आदर्श विद्यालय के रूप में दिखेंगे और पढ़ाई का अच्छा माहौल होगा।
संस्कृत विषय कभी हमारी सभ्यता और बोलचाल की भाषा में थी, लेकिन धीरे-धीरे यह पढ़ाई के साथ बोलचाल से दूर हो गई। जिले में संचालित होने वाले विद्यालय बदहाल होते चले गए। इन्हें सुधारने के लिए कभी कोई सहायता राशि भी किसी ने नहीं दी। इन विद्यालयों की उपेक्षा के चलते संस्कृत विद्यालयों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या में भी कम होने लगी है।
विज्ञापन

अब उपेक्षित संस्कृत विद्यालयों के दिन बहुरेंगे। क्योंकि बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे मिशन कायाकल्प की तरह से मिशन अलंकार के तहत विद्यालयों का कायाकल्प करने की कवायद शुरू हुई है। जिले में संचालित होने वाले संस्कृत विद्यालयों का विभाग की ओर से डाटा तैयार किया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में बेहतर पेयजल, अच्छे शौचालय, अतिरिक्त कक्षा का नवीन कक्ष का निर्माण, अच्छे के लिए प्रयोगशाला, खेल मैदान, बैडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट की स्थापना चहारदीवारी निर्माण, साइकिल स्टैंड, स्मार्ट क्लॉस पुस्तकालय, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग आदि की व्यवस्था होगी।

कोट

जिले के संस्कृत विद्यालयों का अलंकार मिशन के तहत कायाकल्प करने की शासन की योजना है। इसके लिए शासन ने विद्यालयों की संख्या समेत वहां उपलब्ध संसाधनों की सूची की मांग की है। शासन से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालयों का डाटा तैयार कराया जा रहा है। डाटा तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन की तरफ से मिले निर्देश के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा।

- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed