{"_id":"68d6f6357860805f510cc9d6","slug":"kasya-tehsils-team-is-the-overall-champion-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146144-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कसया तहसील की टीम ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कसया तहसील की टीम ओवरऑल चैंपियन
Sat, 27 Sep 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के खेल मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें 14 वर्ष बालक व बालिका और 17 वर्ष बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग किए, जिसमें कसया तहसील की टीम ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू कराया। प्रतियोगिता के दौरान 14 वर्ष बालक व बालिका में कसया तहसील को वाक ओवर मिल गया। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में भी कसया तहसील को वाक ओवर दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान एक मात्र 17 वर्ष बालक वर्ग में कसया तहसील व तमकुही तहसील के बीच 10-10 ओवर का मैच खेला गया। इसमें तमकुही तहसील ने टॉस जीतकर कसया को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। कसया ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। कसया के तरफ से सुफियान 12, करन 10 रन बनाए, जबकि तमकुही के तोहिर, आदित्य और अफजल ने दो-दो विकेट चटकाए। 56 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे तमकुही की टीम 6 विकेट के नुकसान पर महज 44 रन ही बना सके। इस तरह कसया की टीम ने तमकुही की टीम को 11 रनों से हरा दिया। अंपायर परवेज व शुभम रहे। स्कोर आदित्य पाठक रहे। विजेता टीम को कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने पुरस्कृत किया। अंत में प्रतियोगिता संचालक हरिकेश सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया।