{"_id":"67ddcd7a22319accd3065c35","slug":"kasturbas-team-reached-the-final-after-winning-the-match-by-four-wickets-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-134198-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार विकेट से मैच जीतकर कस्तूरबा की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार विकेट से मैच जीतकर कस्तूरबा की टीम फाइनल में
Sat, 22 Mar 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के शंकर पट्टी खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय शंकर पट्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की रात सेमी फाइनल मैच खेला गया। इसमें कस्तूरबा की टीम ने भंडसरवा की टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के नीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कस्तूरबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए भंडसरवा की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवर खेलकर 90 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी कस्तूरबा की टीम नौ ओवर खेलकर सात विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर मैच को चार विकेट से मैच जीत लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सैफुल्लाह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में अंपायरिंग समीर अंसारी ओर कमेंट्री प्रिंस ने की। इस दौरान अतुल, विवेक, मुस्तफा, आदित्य, साजन आदि मौजूद रहे।