{"_id":"61d484da80ac5226b80e97cd","slug":"kasia-latest-news-kushinagar-news-gkp42248240","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकालेगी संस्कार भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकालेगी संस्कार भारती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकालेगी संस्कार भारती
- अमृत महोत्सव के तहत होगा आयोजन
- निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। संस्कार भारती कुशीनगर की ओर से 75वें अमृत महोत्सव के तहत आठ जनवरी को 75 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में कसया और कुशीनगर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
ये बातें संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने कहीं। वह मंगलवार को नगर के पडरौना मार्ग स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा यात्रा का यह आयोजन सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हो रहा है। इसलिए इसका और महत्व बढ़ जा रहा है। तिरंगा यात्रा रामाभार स्तूप से आरंभ होकर बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर पहुंचकर खत्म होगी। यहां वैचारिक गोष्ठी होगी। इसमें गुरु गोविंद सिंह के त्याग व बलिदान पर परिचर्चा होगी।
इसके पूर्व सात जनवरी को महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों से स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े महापुरुषों व राष्ट्रध्वज का चित्र बनवाया जाएगा। इसमें स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का समापन सामूहिक देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों व भारत माता का पूजन व आरती से होगा। इस मौके पर राजू मद्धेशिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।