फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kalash Yatra taken out for Shatchandi Mahayagya

Kushinagar News: शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Tue, 23 Jan 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out for Shatchandi Mahayagya
बोदरवार। क्षेत्र के खोखिया गांव स्थित रामजानकी मंदिर से सोमवार को शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

खोखिया गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से शतचंडी महायज्ञ के निमित्त निकली शोभा यात्रा को कोढ़रा, सोढ़रा, बनकटा नहर के साइफन पुल पहुंची, वहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंची, जहां विधिविधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। इसके बाद नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। राम जानकी कुटी के महंथ रामजतन फलाहारी ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में रामकथा और रात में रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान दुर्गेश प्रताप दूबे, विक्रम सिंह, लालमन सिंह, अजय, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed