फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kailash Mansarovar liberation and Tibet independence should become mass movements: Rajinikanth

कैलास मानसरोवर मुक्ति व तिब्बत आजादी बने जनांदोलन : रजनीकांत

Thu, 11 Jan 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar liberation and Tibet independence should become mass movements: Rajinikanth
पकवा इनार। भारत तिब्बत समन्वय संघ की कुशीनगर में हुई सांगठनिक बैठक में कैलास मानसरोवर की मुक्ति व तिब्बत की आजादी के अभियान को जनांदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया। इस बात पर सहमति बनी कि तिब्बत की आजादी तभी संभव है, जब भगवान शंकर की जन्म स्थली कैलास मानसरोवर को मुक्त कराने को हर देशवासी संकल्पित हो। इस हेतु जागरूकता का अभियान चलाना होगा।
विज्ञापन


बुधवार को भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय परामर्शदात्री समिति सदस्य पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब तक राममंदिर का ताला नहीं खुला तब तक भगवान राम का मंदिर नेपथ्य में रहा। राम मंदिर का ताला खुला, इसके बाद भगवान राम के भव्य मंदिर बनाने की सुगबुगाहट शुरू हुई। फिर देश भर में राममंदिर शिलापूजन अभियान शुरू हुआ। इसके साथ ही यह देशवासियों के लिए आस्था व अस्तित्व का सवाल खड़ा हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद के संघर्षों का परिणाम 22 जनवरी को फलीभूत होगा। इसी प्रकार जब तक भगवान शंकर की जन्म स्थली की मुक्ति के लिए जब तक आम जनमानस चैतन्य नहीं होगा तब तक हमारा संकल्प पूरा नहीं होगा। संघ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हनुमान इंटर कालेज पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल के 14 जनवरी को संघ की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कुशीनगर में संगोष्ठी आयोजित करने के प्रस्ताव काे अनुमोदित किया गया। दूसरी ओर भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा उदित नारायण पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी को महिला विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समाजसेविका कालिंदी त्रिपाठी को प्रतियोगिता प्रभाग का क्षेत्रीय सह संयोजक का दायित्व मिलने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बौद्धिक प्रभाग की क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉ. सुनीता पांडेय, महिला विभाग की जिलाध्यक्ष मीनू जिंदल, शोध प्रभाग के क्षेत्रीय सहसंयोजक मनोज शर्मा सारस्वत, जिलाध्यक्ष मूल विभाग संजय शुक्ल, मुख्य जिला संयोजक विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed