{"_id":"69b71cb44764238f6800f768","slug":"kabirs-teachings-convey-a-message-of-human-welfare-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-147536-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानव के कल्याण का संदेश देती है कबीर वाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानव के कल्याण का संदेश देती है कबीर वाणी
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के कुआनो नदी के तट पर स्थित संत कबीर विज्ञान आश्रम पचरा में तीन दिवसीय सत्संग व भंडारे में जौनपुर बढ़ईया स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम से पधारे संत साधु शरण पति साहब ने सद्गुरु कबीर साहब की अमृत वाणी का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी मावन मात्र के कल्याण का संदेश देती है।
मानव कल्याण तभी संभव है जब हम सब कबीर साहब की वाणी को आत्मसात करते हुए उस पर चलने का संकल्प लें। जब तक मनुष्य जाति, धर्म, पंथ, संप्रदाय, मत-मतांतर में बंधा रहेगा, तक तक उस निष्पक्ष, निरपेक्ष, निर्गुण,निराकार अविनाशी पुरुष को नहीं जान सकता है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर हमेशा प्राणी मात्र में मौजूद रहता है। कबीरा मन निर्मल भया जैसे गंगा नीर, पीछे पीछे हरि फिरे कहत कबीर। सत्संग में आए अन्य संत अयोध्या के केशव साहब, विचार देव साहब, महाराष्ट्र से धर्मदास साहब, सोनभद्र से विवेक साहब, ज्योति शास्त्री, राम प्रसाद साहब, निराला साहब आदि ने भक्तों को कबीर साहब के अमृत वाणी से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने संतों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुकृत दास साहब, अरविंद सिंह, संतलाल मौर्य, ओमप्रकाश राय, बाबूलाल, लालजी, प्रवीण कुमार, डॉ. हीरालाल, डॉ. गोविंद, पूरन प्रसाद, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।