फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kaangres, aap, seepeeaee, aur lojapa se bhee aage nikala nota

कांग्रेस, आप, सीपीआई, और लोजपा से भी आगे निकला नोटा

Fri, 11 Mar 2022 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
kaangres, aap, seepeeaee, aur lojapa se bhee aage nikala nota
कांग्रेस, आप, सीपीआई, और लोजपा से भी आगे निकला नोटा
विज्ञापन

जनपद में 13,225 वोट बरसे नोटा पर
कुशीनगर। इस विधानसभा चुनाव में कई महत्वपूर्ण एवं क्षेत्रीय दलों से अधिक लोकप्रियता नोटा की दिखी। नोटा कहीं कांग्रेस तो कहीं सीपीआई और लोक जनशक्ति पार्टी से अधिक मत बटोरने में सफल रहा। आप के उम्मीदवारों को इसने सभी सीटों पर धूल चटाई। जनपद की सातों सीटों को 13,225 वोट सिर्फ नोटा को मिले हैं।
खड्डा विधानसभा सीट पर नोटा को 2,973 वोट मिले। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के धनंजय सिंह को 2272 वोट मिले हैं। जबकि आम आदमी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे राजकुमार को 1,446 मत प्राप्त हुए। सदर विधानसभा सीट पर भी आप के रविशंकर को 346 मत प्राप्त हुए। इस विधानसभा क्षेत्र के 1,616 मतदाताओं ने नोटा को वोट किया है। जबकि यहां जनता दल युनाइटेड के उम्मीदवार श्रीनारायण को 354, आप के दीपू उर्फ अतुल पांडेय को 172 और कांग्रेस की उम्मीदवार श्यामरती को 1,481 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

हाटा में नोटा को 1,214 तथा आप की उम्मीदवार मोनिका को 607 वोट मिले हैं। तमकुहीराज में प्रत्याशियों के मुकाबले नोटा को 2,485 मतदाताओं ने पसंद किया है। इसके मुकाबले आप के संजय राय को 668, जनता दल युनाइटेड के श्रीकांत सिंह को 597 और कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार मतीउल्लाह को 2,263 वोट मिले हैं। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के 1,511 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया है, यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिश्चंद्र यादव 232 वोट पाकर नोटा से पीछे रहे। इसी तरह रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में नोटा को 2,032 मत मिले हैं। वहीं आप के उम्मीदवार शंभू कुमार को 652 और लोजपा के नगीना पासवान को 1,802 वोट मिले हैं। इस तरह सभी सीटों को मिलाकर 13,225 मतदाताओं ऐसे रहे, जिन्हें कोई प्रत्याशी न भाने पर नोटा को वोट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed