फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jyoti, Baby and Saloni top the 100 meter race

Kushinagar News: सौ मीटर दौड़ में ज्योति, बेबी और सलोनी अव्वल

Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jyoti, Baby and Saloni top the 100 meter race
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर काॅलेज परिसर में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होने के साथ उनके भीतर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इसलिए ऐसी प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में अंडर-17 की 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में स्थान पाने वाली ज्योति दीक्षित, बेबी, सलोनी, 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में रागिनी मद्धेशिया, ज्योति दीक्षित, अंकिता पटेल, 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले निरंजन कुशवाहा, अभय चौहान, दीपक गौतम, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मैहताब अंसारी, साहिल, आदित्य चौधरी, 400 मीटर दौड़ में आदित्य चौधरी, प्रदीप जायसवाल, रितिक गुप्ता को पुरस्कृत किया। इसी तरह चक्र प्रक्षेपण में करिश्मा, खुशबु, सोनी, भाला प्रक्षेपण में संजना यादव, मुस्कान व अकांक्षा, गोला प्रक्षेपण में रोशनी गुप्ता, अनुराधा, मुस्कान, ऊंची कूद में रोशनी गुप्ता, मुस्कान, अनुराधा, लंबी कूद में करिश्मा, खुशबु, रोशनी, बालक वर्ग ऊंची कूद में अलीयास, लम्बी कूद में रूद्र, गोला फेक में दीपराज को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करे पर पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक मृगेन्द्र राघव राव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान उपप्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, डाॅ. आलोक शुक्ला, रमेश कुमार, शंकर शरण दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed