फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Junior doctor found treating emergency, AD Health expressed displeasure

Kushinagar News: इमरजेंसी में इलाज करते मिले जूनियर डाॅक्टर, एडी हेल्थ ने जताई नाराजगी

Tue, 10 Oct 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Junior doctor found treating emergency, AD Health expressed displeasure
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के एडी। संवाद
- एडिशनल डायरेक्टर ने जिला अस्पताल और सीएचसी का किया निरीक्षण, मिली खामियां, दूर करने का निर्देश
विज्ञापन

- मरीजों से ज्यादा वार्ड में दिखी भीड़,जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी में कर रहे थे इलाज
पडरौना। जिला अस्पताल की इमरजेंसी जूनियर डॉक्टरों के भरोसे चल रही है। यह नजारा देख एडिशनल डॉयरेक्टर स्वास्थ्य ने नाराजगी जाहिर की। वह सोमवार को इमरजेंसी में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वहां तैनात सीनियर डॉक्टर गायब मिले। वार्ड के बाहर मरीजों व तीमारदारों की भीड़ लगी थी। अस्पताल की व्यवस्था में मिली खामियों पर सीएमएस को चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा ग्रामीण इलाके के दो सीएचसी का भी निरीक्षण किया।

एडिशनल डॉयरेक्टर स्वास्थ्य डॉ. भानू प्रताप कल्यानी और सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. एचएस राय को लेकर इमरजेंसी में गए। इमरजेंसी में मरीजों का इलाज जूनियर डॉक्टर कर रहे थे। वहां पर कोई सीनियर डॉक्टर नहीं दिखा। मरीजों से ज्यादा तीमारदारों की भीड़ रही। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर किया और व्यवस्था में सुधार की बात कही। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर इलाज से जुड़ी जानकारी ली। इसके अलावा पीकू वार्ड, सर्जिकल, मेडिसिन, किचेन का निरीक्षण किया। सीएमएस से शासन स्तर से मिलने वाली सुविधाओं का शत प्रतिशत मरीजों को लाभ देने के अलावा कई जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के दो सीएचसी पर पहुंचे और निरीक्षण किए। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने एडिशनल डॉयरेक्टर का दौरा था। जिला अस्पताल और दो सीएचसी का निरीक्षण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed