फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jp Nadda said does not believe in Baba Saheb law in arrogant alliance in Kushinagar

UP: कुशीनगर में बोले नड्डा, बाबा साहब के कानून पर विश्वास नहीं, आरक्षण पर डाका डालना चाहता है घमंडिया गठबंधन

Fri, 24 May 2024 08:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 May 2024 08:48 PM IST
सार

कुशीनगर में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन नया कानून लागू कर मुस्लिम तुष्टीकरण करना चाहता है।

विज्ञापन
jp Nadda said does not believe in Baba Saheb law in arrogant alliance in Kushinagar
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन को बाबा साहब के बनाए कानून पर विश्वास नहीं है। इसलिए वह नया कानून बनाकर देश में मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देना चाहता है। तीन तलाक की कुप्रथा को पुन: जीवित करना उनका प्रयास है।

विज्ञापन


सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लालू चारा खा गया और कांग्रेस आसमान से लेकर पाताल तक घोटाला किया। घोटालेबाजों के गठबंधन से सावधान रहने की जरूरत है। प्रकाश में जाने से पहले अंधकार को याद करने जरूरत है। उत्तर प्रदेश की पहचान असुरक्षा, आरजकत्ता और माफियाराज से होती थी। मोदी का आशीर्वाद और योगी के परिश्रम से गुंडे माफियाओं का राज खत्म हो गया। ये बाते शुक्रवार को कुशीनगर के साखोपार के किसान इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि यह चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत बनाना और दुनियां के तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने के लिए हो रहा है। राष्ट्र की चिंता करने वाले भाजपा को अपना वोट देकर परिवारवदियों और भ्रष्टाचारियों को नकार दें। देश का चाहे कोई भी जाति-धर्म का 70 साल से अधिक बुजुर्ग हो। उसे सरकार बनने पर आयुष्मान भारत से पांच लाख रुपये इलाज के लिए मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




घमंडिया गठबंधन दलित, आदिवासी और पिछड़ा, अति पिछड़ा विरोधी है। ऑटो मोबाइल उत्पादन में तीसरे स्थान, स्पात और स्टील में दूसरे स्थान पर, आज भारत में 97 प्रतिशत मोबाइल फोन आज भारत बना रहा है। पहले लोगों के हाथों में चाइना, जापान, कोरिया का मोबाइल होता था। लेकिन आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में अब मोबाइल उत्पादन करते हुए लोगों के हाथों में मेड इन इंडिया का मोबाइल फोन है।

सरकार की ओर से चल रही योजनओं पर चर्चा करते हुए कहा कि दस साल में 55 हजार किलो मीटर हाईवे बना है। इसके पहले लखनऊ से गोरखपुर आने में हिचकोले खाने पड़ते थे। पता ही नहीं चलता था कि सड़क गड्ढे में था या फिर गड्ढे में सड़क, लेकिन आज सड़कों की स्थिति पूरे देशभर में बदली है। गांवों से बेहतर इंटरनेट की कनेक्टिविटी मिलती है। एक सब्जी वाला भी आज डिजिटल लेन-देन करता है। यहीं बदला हुआ भारत है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी कुशीनगर में मुसहरी परिवार को आनाज दिलाने के लिए सड़कों पर आंदोलन करना पड़ता था। आज भाजपा सरकार मुसहर परिवार को आनाज के साथ मकान और जमीन का पट्टा कर दी है। कोरोना काल में दोनों लड़के गायब थे एक इंगलैंड और दूसरा इटली पिकनिक मनाने चले गए थे।


भाजपा ने ही संगठन का काम छोड़कर लोगों की सेवा में जुटी रही। इस दौरान राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, संगीता यादव, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,पूर्व सांसद राजेश पांडेय, विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, पीएन पाठक,विनय प्रकाश गोड़, सुरेंद्र कुशवाहा, प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed