{"_id":"6797ce3b177d6f685808460b","slug":"jk-hospital-sealed-operating-in-basement-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-130992-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेसमेंट में संचालित जेके अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेसमेंट में संचालित जेके अस्पताल सील
Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुकरौली। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सुकरौली के जेके हॉस्पिटल को सील दिया। सीएमओ की जांच में यह अस्पताल मानक के अनुरूप नहीं मिला था।
इसके बाद उन्होंने नोडल अफसर को अस्पताल सील करने के निर्देश दिए गए थे। सीएमओ ने देवतहा और सुकरौली सीएचसी का औचक निरीक्षण भी किया। डॉक्टर और कई स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले।
सीएमओ के निर्देश पर देवतहा सीएचसी के पास बेसमेंट में संचालित जेके हॉस्पिटल की जांच करने लिए नोडल अफसर डॉक्टर अवधेश कुशवाहा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचें।
विज्ञापन
जांच के दौरान अस्पताल पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। मौके पर पंजीकरण से संबंधित कागजात भी पूरे नहीं मिले। अस्पताल की व्यवस्था भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। दवा कक्ष, एएनएम, ओटी सहित कई पटल पर कोई जिम्मेदार नहीं था।
इसके बारे में जब टीम ने संचालक से जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की गई। मौके पर अनियमितता मिलने पर उसे सील करा दिया गया। विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।