{"_id":"64cea0a43a4dca5d070ba597","slug":"jila-panchayat-son-shooted-kushinagar-news-c-7-1-gkp1031-264211-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में जिला पंचायत सदस्य के अधिवक्ता बेटे की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में जिला पंचायत सदस्य के अधिवक्ता बेटे की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
Sun, 06 Aug 2023 02:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक इंजीनियर कमलेश सिंह की फाइल फोटो। संवाद
कुशीनगर जिले में खागी मुंडेरा गांव के पूर्व प्रधान राधाकृष्ण सिंह के बेटे अधिवक्ता कमलेश सिंह की शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप गांव के वर्तमान प्रधान धर्मेंद्र पासवान पर लगा है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल कमलेश को परिजन पहले हाटा सीएचसी ले गए। डॉक्टर के मृत बताने पर गोरखपुर ले गए, वहां भी डॉक्टर ने मृत बता दिया। दो गोली कमलेश के सीने में और एक बाजू में लगी है। कमलेश की मां जामवंती देवी सुकरौली उत्तरी से जिला पंचायत सदस्य हैं। कमलेश सिंह हाटा तहसील और कसया दीवानी न्यायालय में वकालत करते थे। कमलेश की पत्नी अर्पिता के अलावा छह साल की एक बेटी और ढाई साल का बेटा है।
खागी मुंडेरा गांव के निवासी पूर्व प्रधान राधाकृष्ण सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर कमलेश सिंह (42) शनिवार रात पौने आठ बजे हाटा से घर पहुंचे थे। उनके पिता ने बताया कि कमलेश पड़ोस के रहने वाले संतोष सिंह के दरवाजे पर किसी काम से खड़े थे तभी गांव का प्रधान धर्मेंद्र पासवान पिस्टल लेकर पहुंचा। उसने दो गोली कमलेश के सीने में और एक बाजू में मार दी। कमलेश जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपी मौके से भाग गया। तत्काल लोग कमलेश को लेकर हाटा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। >; >; संबंधित भीतर
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल कमलेश को परिजन पहले हाटा सीएचसी ले गए। डॉक्टर के मृत बताने पर गोरखपुर ले गए, वहां भी डॉक्टर ने मृत बता दिया। दो गोली कमलेश के सीने में और एक बाजू में लगी है। कमलेश की मां जामवंती देवी सुकरौली उत्तरी से जिला पंचायत सदस्य हैं। कमलेश सिंह हाटा तहसील और कसया दीवानी न्यायालय में वकालत करते थे। कमलेश की पत्नी अर्पिता के अलावा छह साल की एक बेटी और ढाई साल का बेटा है।
विज्ञापन
खागी मुंडेरा गांव के निवासी पूर्व प्रधान राधाकृष्ण सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर कमलेश सिंह (42) शनिवार रात पौने आठ बजे हाटा से घर पहुंचे थे। उनके पिता ने बताया कि कमलेश पड़ोस के रहने वाले संतोष सिंह के दरवाजे पर किसी काम से खड़े थे तभी गांव का प्रधान धर्मेंद्र पासवान पिस्टल लेकर पहुंचा। उसने दो गोली कमलेश के सीने में और एक बाजू में मार दी। कमलेश जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपी मौके से भाग गया। तत्काल लोग कमलेश को लेकर हाटा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। >
विज्ञापन