{"_id":"6015a9f98ebc3e5683277b85","slug":"jila-panchaayat-kushinagar-news-gkp3828624148","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 करोड़ 56 लाख का संभावित बजट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 करोड़ 56 लाख का संभावित बजट पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
64 करोड़ 56 लाख का संभावित बजट पेश
अधूरे कार्य कर पूर्ण भुगतान लेने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई : सीडीओ
जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नियोजन व विकास समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित आय-व्यय बजट को तैयार करने के लिए नियोजन व विकास समिति की बैठक हुई। इसमें प्रत्येक मद के प्रस्तावित आय-व्यय के प्रावधानों पर विचार कर जिला पंचायत की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 64 करोड़ 56 लाख 25 हजार रुपये का संभावित बजट पेश किया गया।
बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवृत्ति पढ़ी गई, जिसके तहत जिला पंचायत सदस्य द्वारा मोतीचक के ग्राम भलुई मदोरी पट्टी में बिजली के तारों को बदलने की मांग की गई थी। उसे अब तक बदला नहीं गया। इस मामले को सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने गंभीरता से लेते हुए अवकाश पर चल रहे एक्सईएन विद्युत के खिलाफ शासन व मंडल स्तर पर शिकायत किए जाने का संबंधित को निर्देश दिए। इसी प्रकार विद्यालय के बाउंड्रीवाल का धन निकासी के बाद भी कार्य न होने की शिकायत पर सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रभावी कार्रवाई करते हुए धन रिकवरी करने का निर्देश एक फरवरी तक हर हाल में कर लिए जाने का निर्देश दिया।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बीएस कुशवाहा द्वारा वर्ष 2021-22 का संभावित बजट 64 करोड़, 56 लाख व 25 हजार रुपये पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अपर मुख्य अधिकारी ने सभी सदस्यों को अवगत कराया कि जनपद में जो भी छह मीटर चौड़ी सड़क खराब स्थिति में हो, उसका प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि जनपद के 403 प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में शौचालय, हैंडवाश, टाइल्स आदि का प्रस्ताव रखा गया है। जिस पर अनुमानित लागत 675 करोड़ रुपये होगी। इस पर सभी सदस्यों की तरफ से सहमति व्यक्त की गई। इसी प्रकार जनपद के 195 एएनएम सेंटर (सब सेंटर) पर शौचालय निर्माण के लिए भी स्वीकृति दी गई। सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, जिसके निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया। वहीं, रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड, पडरौना के विधायक प्रतिनिधि श्रीराम, समस्त जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, सीएमओ डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डीडीओ शेषनाथ चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।