फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jewelery stolen by breaking the lock of an empty house

Kushinagar News: सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी

Sun, 22 Feb 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen by breaking the lock of an empty house
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हवार बुजुर्ग में सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाना तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मल्हवार बुजुर्ग निवासी सतीश कुमार मिश्र 17 फरवरी को शादी के सिलसिले में गांव से बाहर गए हुए थे। 20 फरवरी को जब वह लौटे तो घर के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर रखे बक्स और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। परिवार की महिलाओं से जानकारी करने पर पता चला कि अलमारी में रखे जेवरात गायब हैं। चोरी की वारदात से परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed