फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jewelery and money stolen from house in Chaturchak village

Kushinagar News: चतुरचक गांव में घर से गहने और रुपये चोरी

Mon, 24 Jun 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and money stolen from house in Chaturchak village
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के चतुरचक गांव में शनिवार की रात चोरी हो गई। परिवार के लोग छत पर सोए थे। चोर घर में घुस गए और जेवर व नकदी समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लाेगों ने पुलिस को सूचना दी और दो लोगों पर शक भी जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चतुरचक गांव के राधाकृष्ण सिंह के घर कीर्तन का आयोजन हुआ था। शनिवार को उसकी पूर्णाहुति हुई। कीर्तन में शामिल होने कई रिश्तेदार भी आए थे। खाना खाने के बाद सभी लोग छत पर सोने चले गए। रविवार की सुबह जब परिवार के सदस्य छत ने नीचे आए तो देखा कि कई कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। शोर मचाने पर छत पर सो रहे सभी लोग नीचे आ गए। देखा गया कि कमरों में रखे जेवर और नकदी गायब है। चोर जेवर निकाल कर डिब्बे वहीं फेंक दिए थे। राधा कृष्ण सिंह ने बताया कि रिश्तेदार महिलाओं के जेवर भी चोर उठा ले गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का मुआयना किया। परिवार के लोगों ने गांव की एक महिला सहित दो लोगों पर चोरी का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed