फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jewelery and cash worth thousands stolen in broad daylight near police picket

Kushinagar News: पुलिस पिकेट के पास गहने व नकदी सहित हजारों की दिनदहाड़े चोरी

Sun, 15 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth thousands stolen in broad daylight near police picket
- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवलिया गांव की घटना
विज्ञापन



तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के रुदवलिया गांव में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी हुई। इस गांव के एक व्यक्ति के घर से चोरों ने मोबाइल फाेन, गहने और 16 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना रुदवलिया में स्थित पुलिस पिकेट से महज सौ मीटर की दूरी हुई।

गांव के चिखुरी यादव से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद ताला बंद कर खेत में धान की मड़ाई (दवरी) करने चले गए। दिन के करीब तीन बजे जब वापस घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर घर में घुसकर मोबाइल फोन और सोने के तीन आभूषण चुरा ले गए हैं। वहीं 16 हजार रुपये नकदी भी लेकर चलते बने। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामानों को बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विगत कुछ महीनों पूर्व ही तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल, लाला गुरवलिया के समीप चोरी और छिनैती की घटनाएं सामने आती रही हैं। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना ने एक बार फिर तुर्कपट्टी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। संज्ञान में आते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed