{"_id":"64e79f7efa3c0dfe27068299","slug":"je-warned-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3555-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खराब प्रदर्शन वाले जेई को मिलेगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खराब प्रदर्शन वाले जेई को मिलेगी चार्जशीट
Thu, 24 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन और विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने सबसे खराब प्रदर्शन वाले जेई को अगली बैठक में चार्जशीट देने की चेतावनी दी।
डीएम रमेश रंजन ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहीं परियोजनाएं, ओवरहेड टैंक, रेट्रोफिटिंग, सोलर पंपहाउस, बोरिंग ड्रिलिंग, पाइप लाइन विस्तार, स्टार्टर व मोटर खराब होने की स्थिति, विवादित भूमि की स्थिति आदि बिंदुओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अगली बैठक में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जेई के खिलाफ चार्जशीट दी जाएगी।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को मौके पर जाकर नक्शा ले आउट प्लान की जांच कराने और विवादित भूमि का निस्तारण कर लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान रिवैंप्ड योजना के तहत एचटी एवं एलटी लाइन की प्रगति, जर्जर पोल, तार एवं कम क्षमता वाले ट्रांसफऍर्मर के सर्वे की प्रगति आदि के बारे में अधिकारियों ने जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।