फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   JCB operator dies due to electrocution

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत, मचा हड़कंप

Wed, 30 Nov 2022 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 11:45 AM IST
सार

सोमवार रात सड़क पर काम चल रहा था। रास्ते में स्थित एक पेड़ को उखाड़कर रास्ता बनाया जा रहा था। जैसे ही पेड़ उखड़ा, ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के संपर्क में पेड़ आ गया। इससे पेड़ सहित जेसीबी में भी करंट प्रवाहित होने लगा। इससे जेसीबी चला रहे धर्मेंद्र की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
JCB operator dies due to electrocution
मृतक धर्मेन्द्र गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

तीन माह पहले गुजरात कमाने गया पिपरा कनक गांव के एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन


पटहेरवा क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के निवासी अशर्फी गुप्ता के पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता (20) तीन माह पहले परिवार की माली हालात सुधारने का अरमान लिए गुजरात के भुज में कमाने गए थे। वहां एक कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर का काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात सड़क पर काम चल रहा था। रास्ते में स्थित एक पेड़ को उखाड़कर रास्ता बनाया जा रहा था। जैसे ही पेड़ उखड़ा, ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के संपर्क में पेड़ आ गया। इससे पेड़ सहित जेसीबी में भी करंट प्रवाहित होने लगा।
विज्ञापन


इससे जेसीबी चला रहे धर्मेंद्र की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। गांव के जयनारायन गुप्ता और सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि धर्मेंद्र मिलनसार थे। उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed