फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jan Arogya Mela: Treatment depended on doctor and absent pharmacist

जन आरोग्य मेला : डॉक्टर नदारद फार्मासिस्ट के भरोसे हुआ इलाज

Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Treatment depended on doctor and absent pharmacist
कसया। पीएचसी में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में फार्मासिस्ट के भरोसे इलाज किया गया। वहीं मरीजों का इलाज भी अव्यवस्था के बीच किया गया। कुछ मरीजों को डाक्टर के नहीं रहने से निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम सबसे पहले नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआटार में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 11 बजे पहुंची। यहां 10 मरीजों का उपचार किया गया था। डॉक्टर के नहीं रहने पर फार्मासिस्ट मनोज कुमार मरीजों का इलाज का इलाज करते हुए पाया गया। मेले दो मरीजों की खून जांच और एक की बलगम जांच हुई थी। मेले में ड्यूटी के दौरान निशांत मिश्र, दीपमाला, वंदना सिंह, श्रीराम कुशवाहा, प्रियेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उसके बाद टीम नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की सच्चाई जानने मौके पर पहुंचा तो यहां भी फार्मासिस्ट मरीजों को इलाज कर रहे थे। पूछने पर बताया कि तीन महीने से यह अस्पताल डॉक्टर विहीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट की ही देख-रेख में दवा दी जाती है। मेले में जितेंद्र तिवारी, ब्रज नारायण गोंड मिले, वह शुगर की जांच कराने आए थे। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल पर डॉक्टर के नहीं रहने से हम लोगों को इलाज के लिए कसया जाना पड़ता है। गांव के लोग आते हैं और डॉक्टर के नहीं रहने से वापस चले जाते हैं। इस केंद्र पर 28 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिसमें टाइफाइड, शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन के मरीजों की जांच की गई थी। इस दौरान फार्मासिस्ट ओमप्रकाश सिंह, पंकज कनौजिया, अर्जुन यादव, शिखा, राम उग्रह मौजूद थे।

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ डीह लौंगरापुर में 12 बजे पहुंचे तो वहां भी फार्मासिस्ट विजय प्रकाश गुप्ता मरीजों का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर के घर अप्रिय घटना होने की बात बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed