{"_id":"68e2ce74762ab865cd037b4b","slug":"jamshed-selected-in-railways-cricket-team-will-show-his-strength-in-ck-nayudu-trophy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-146618-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे क्रिकेट की टीम में जमशेद चयनित, सीके नायडू ट्राॅफी में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे क्रिकेट की टीम में जमशेद चयनित, सीके नायडू ट्राॅफी में दिखाएंगे दम
Mon, 06 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
जमशेद। संवाद
गुरवलिया बाजार। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीके नायडू ट्राॅफी के लिए रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने भारतीय रेलवे टीम की घोषणा की है। इसमें कुशीनगर के कुचिया मठिया निवासी तेज गेंदबाज जमशेद आलम का भी चयन हुआ है। यह टीम अपना पहला मैच 16 अक्टूबर को बंगलूरू, कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। इसके बाद चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन (यूपीसीए) से भी रेलवे की टीम भिड़ेगी। बेहतरीन खेल कौशल और निरंतर प्रथम श्रेणी स्पर्धाओं के बेहतर प्रदर्शन के कारण जून माह में ही जमशेद को वेस्टर्न रेलवे की ओर से टीसी की नौकरी मिली है।
फाजिलनगर विकास खंड के कुचिया मठिया निवासी बसकरीम अली के पुत्र जमशेद आलम क्रिकेट में नित नए आयाम प्राप्त कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित सीके नायडू ट्राॅफी के लिए बनी भारतीय रेलवे की अंडर-23 टीम में जमशेद का चयन बतौर तेज गेंदबाज हुआ है। इससे पहले वह पांच वर्ष पूर्व यूपी की अंडर-19 टीम में चयनित हुए थे। फिर उसके बाद अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में कड़ी मेहनत की। हाल ही में बीसीसीआई द्वारा आयोजित विज्जी ट्रॉफी और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी लीग में हिस्सा रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से उन्हें रेलवे में नौकरी भी मिली। जमशेद ने इन सबका श्रेय क्रिकेट जीवन में अकरम सैफी को दिया है।
इसके साथ ही व्यक्तिगत ट्रेनर ललितेंद्र कुमार, कोच विश्वजीत सिन्हा, अनुरीत सिंह के अलावा पिता बसकरीम अली, जैनुल निशा, बड़े भाई अबरार आदि को भी सफलता का श्रेय दिया है। शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट संस्थान के संरक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, विनीत कुमार बंटी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, प्रदीप सिंह, आजाद अंसारी आदि ने बधाई दी है।