{"_id":"591207664f1c1bb737851d0e","slug":"jam-on-ramkola-kasia-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकोला-कसया मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकोला-कसया मार्ग पर लगाया जाम
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामकोला-कसया मार्ग पर लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया तहसील क्षेत्र के टेकुआटार की नई बाजार स्थित सोहसा मोड़ पर मंगलवार को लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। रामकोला-कसया मार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने पात्र गृहस्थी की सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। उसके बाद राजस्व विभाग के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
टेकुआटार के लोगों का आरोप था कि पात्र गृहस्थी की सूची में पात्रों की जगह अपात्रों का नाम शामिल कर लिया गया है। कई ऐसे पात्र व्यक्तियों का नाम काट दिया गया है, जो कई वर्षों से राशन लेते रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे सफीउल्लाह, अजरून, अताहुसैन, मेंहदी, कन्हैया रावत, रामसेवक, शब्बीर अहमद आदि का कहना था कि वे भूमिहीन हैं। फिर भी राशन पाने से इस माह वंचित रह गए। इससे उनके समक्ष फाकाकशी की नौबत आ गई है। इन लोगों का कहना था कि इस गड़बड़ी के संबंध में एसडीएम को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। सड़क जाम की सूचना भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम कसया ने आरओ श्यामलाल यादव, लेखपाल जय गोविंद, राजन मिश्रा, अवधेश कुमार और प्रदीप कुमार को मौके पर भेजा। इन लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम समाप्त कराया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद कुमार, बबलू राव, मुन्ना पटेल, पवन कुमार, विनय तिवारी, सलमुद्दीन आदि भी मौजूद थे।