फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jam

लापता छात्रा का दूसरे दिन मिला शव, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
jam
लापता छात्रा का दूसरे दिन मिला शव, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

- एसपी ने पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना, पिता ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के धुआंटीकर गांव के निवासी सीताराम की 18 वर्षीय पुत्री का शव शनिवार को गांव से पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। वह शुक्रवार शाम से लापता थी। पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने रामकोला-सिंगहां मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ खड्डा पहुंचे और लिखित में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने। जाम से करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
धुआंटीकर निवासी सीताराम की 18 वर्षीय पुत्री संगीता दसवीं की छात्रा थी। घर से पत्ता लेने के लिए कुछ ही दूरी पर गई थी। वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात होने के कारण पता नहीं चला। इसके बाद रामकोला थाने में आकर गुमशुदगी की तहरीर दी। प्रभारी एसओ रामचंद्र यादव ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर ली। वहीं शनिवार को सुबह उसका शव फरना जाने वाली नहर के किनारे स्थित पानी लगे गन्ने के खेत में मिला। उसकी आंख पर चोट का निशान और मुंह से झाग निकला था। संगीता का शव मिलने की जानकारी जब गांव के लोगों और परिजनों को हुई तो वहां पहुंचे। सूचना पर रामकोला थाने की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी पर एसपी सचिंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मातहतों से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी रामचंद्र यादव ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed