{"_id":"610e87538ebc3e6cc574ce16","slug":"jalsajs-has-taken-women-s-chian-kushinagar-news-gkp4047053189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया नगर की घटना, रात में महिला ने दी पुलिस को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसया नगर की घटना, रात में महिला ने दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला व उसके बेटे की जान को खतरा बता चेन लेकर जालसाज चंपत
साखोपार (कुशीनगर)। कसया नगर के मुख्य बाजार स्थित जैन बिल्डिंग के निकट शुक्रवार की देर शाम बाजार में खरीदारी करने निकली एक महिला को झांसे में लेकर दो जालसाज सोने की चेन लेकर चंपत हो गए। महिला ने रात में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने उस चेन की कीमत 35 हजार रुपये बताई है।
नगरपालिका कुशीनगर के गंडक कालोनी की निवासी सुशीला पांडेय (55) पत्नी अमरजीत पांडेय शुक्रवार की देर शाम बाजार करने के लिए पैदल ही निकली थीं। जैसे ही जैन बिल्डिंग के निकट स्थित कपड़े की एक दुकान के सामने पहुंचीं कि दो व्यक्ति पैदल ही उनके साथ हो लिए। वह महिला से बात करने लगे। सुशीला के मुताबिक उन व्यक्तियों ने कहा कि आपके गले में यह चेन बड़े अपशकुन का संकेत है। इस चेन से आपकी और आपकी छोटे लड़के को खतरा है। अगर यह चेन नहीं देंगी तो आगे कुछ ही दूरी पर सरकारी हॉस्पिटल के सामने आपकी मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो जाएगी। आप यह चेन दे दीजिए और सरकारी हॉस्पिटल पार करने के बाद आपको वापस लौटा देंगे। इससे आपकी जान बच जाएगी। हम लोग भी आपके साथ ही चल रहे हैं। उनके झांसे में आकर महिला ने खुद ही अपने गले से चेन निकालकर उनमें से एक के हाथ में रख दिया। चेन पाते ही दोनों वहां से भाग निकले।
कसया थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला ठगी का है। घटनास्थल के आस-पास की दुकानों के फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।