फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jahan Bazar and Chirgora village's ANM center is in bad shape

जटहां बाजार और चिरगोड़ा गांव का एएनएम सेंटर बदहाल

Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jahan Bazar and Chirgora village's ANM center is in bad shape
जटहां बाजार और चिरगोड़ा गांव का एएनएम सेंटर बदहाल
विज्ञापन

- स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों को होती है परेशानी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा क्षेत्र में मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम सेंटर) के भवनों की हालत बदहाल है। भवन जर्जर होने से अधिकांश केंद्र केवल टीकाकरण के दिन ही केंद्र खुलते हैं। क्षेत्र के चिरगोड़ा और जटहां बाजार गांव के एएनएम सेंटर का भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है, लेकिन जिम्मेदार उसकी मरम्मत तक नहीं करा पा रहे हैं। मंगलवार को चार एएनएम केंद्रों का जायजा लेने पर वास्तविक स्थिति का पता चला।
विशुनपुरा क्षेत्र में कुल 26 एएनएम सेंटर हैं। जटहां बाजार गांव के एएनएम सेंटर में महिलाओं का प्रसव कराया जाता था। इसका भवन कई वर्षों से जर्जर है। इसके चलते यहां दो माह से प्रसव पूरी तरह बंद है। गांव के रमाकांत यादव ने बताया कि भवन जर्जर होने के कारण इसमें प्रसव कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां एएनएम रात में निवास भी नहीं करती हैं। भवन पर केवल टीकाकरण से संबंधित ही कार्य होते हैं। यहां तैनात एएनएम गीता देवी का कहना है कि भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, इसलिए महिलाओं का प्रसव कराने में समस्या होती है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रसव के लिए कोई संसाधन भी नहीं है।
विज्ञापन

चिरगोड़ा गांव स्थित एएनएम सेंटर पिछले पांच वर्ष से जर्जर पड़ा है। इसके चलते इस भवन का ताला तक नहीं खुलता है। ग्राम प्रधान उग्गन मद्धेशिया ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से भवन जर्जर है। टीकाकरण गांव में होता है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव बनाकर उसकी मरम्मत कराई जाएगी। एएनएम स्नेहलता पाठक ने बताया कि भवन जर्जर है, इसलिए सभी सरकारी कार्य पंचायत भवन में करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि गांव में घूमकर टीकाकरण का काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतिया गांव स्थित एएनएम सेंटर पिछले कई वर्ष से जर्जर था, लेकिन ग्राम प्रधान ने उसका सुंदरीकरण कराया है। गांव के राजेंद्र चौहान ने कहा कि एएनएम कभी कभी केवल टीकाकरण ही करने आती हैं।
बबुइया हरपुर गांव स्थित एएनएम सेंटर का अभी सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। यह भवन जर्जर पड़ा था। गांव के रामसनेही ने बताया कि एएनएम आती हैं और गांव में भ्रमण कर टीका लगाती हैं। उन्होंने बताया कि भवन का सुंदरीकरण कार्य चल रहा है।

इस संबंध में विशुनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रामदास कुशवाहा ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को जर्जर एएनएम केंद्रों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। कई केंद्रों पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed