{"_id":"68435039588019e0cd0ab105","slug":"it-was-written-in-the-village-that-water-supply-has-started-angry-people-protested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138982-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांव में लिख दिया पानी की सप्लाई शुरू, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांव में लिख दिया पानी की सप्लाई शुरू, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन
Sat, 07 Jun 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
नदवा बिशुनपुर में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
जौरा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के ग्राम नदवा बिशुनपुर में जल निगम (ग्रामीण) की पोल खुल गई है। पानी की आपूर्ति किए बिना ही गांव में स्थित विद्यालय के दीवार पर मोटे-मोटे अक्षरों में गांव में पानी की आपूर्ति की जा रही है लिखवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 साल में 10 मिनट भी किसी घर में जल निगम की टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
नदवा बिशुनपुर के लोगों ने स्कूल के दीवार पर ताजा की गई लिखावट में देखा कि जल मिशन के तहत जल निगम (ग्रामीण) की ओर से यह दर्शाया गया है कि गांव में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अनुसार गांव में प्रतिदिन दिन चार घंटे तक पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस पर लोग भड़क गए तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्व विजय सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
विश्व विजय सिंह ने कहा कि विभाग के लोग यह लिखित रूप में कह रहे हैं कि गांव सुबह दो घंटे तथा शाम को दो घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है। जबकि आज लगभग 10 साल हो गए हैं। पानी की टंकी लगे हुए और इस 10 साल में किसी के घर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि इस समय जिले भर की टंकियों से पानी की आपूर्ति करने के लिए लखनऊ से वीटीएल कंपनी के लोग आए हैं। पूरे जिले का सर्वे किया जा रहा है। दो माह के अंदर सभी गांवों को जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।