{"_id":"6109872d8ebc3e3ca91682b5","slug":"it-was-the-mother-who-had-taken-the-daughter-to-semra-mazar-kushinagar-news-gkp4043101184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने ही बेटी को सेमरा मजार तक पहुंचाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने ही बेटी को सेमरा मजार तक पहुंचाया था
विज्ञापन

रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव से गत 30 जुलाई को गायक किशोरी को रामकोला पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी। मंगलवार को रामकोला पुलिस ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सेमरा मजार से उसे सकुशल खोज निकाला।
एसओ डीके सिंह ने बताया कि गत 30 जुलाई को रामकोला थाने के गांव कुसम्ही निवासी समसुद्दीन ने अपनी बेटी को भगाने में गांव की एक महिला पर आरोप लगाते हुए एक अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लड़की को ढूंढना शुरू किया। मंगलवार को सूचना मिली कि एक किशोरी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सेमरा मजार पर है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसआई राजीव कुमार यादव, एसआई संदीप कुमार सिंह, सिपाही मनीष राय समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मजार पर पहुंचे और लड़की के फोटो से मिलान कर उससे पूछताछ की, तो पता लगा की किशोरी की मां ने ही उसे मजार तक पहुंचाया था। उन्होंने बताया कि किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराने व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।