फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It is important to follow traffic rules to prevent road accidents: DM

सड़क हादसे रोकने के लिए यातायात नियमों पालन जरूरी : डीएम

Wed, 24 Jan 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
It is important to follow traffic rules to prevent road accidents: DM
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती और यातायात जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी को यातायात नियमों के पालन पूरी तत्परता के साथ करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने से ही होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन ड्राइविंग के समस्त नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार में वाहन कदापि न चलाएं। इसके पूर्व डीएम और एसपी ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उदित नारायण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा गोस्वामी तुलसी दास इंटर काॅलेज, सियोबाई कन्या इंटर काॅलेज, हनुमान इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा मानव शृंखला बनाई। अंत में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


इस एआरटीओ मोहम्मद अजीम, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, उप प्रधानाचार्य सुरेश प्रताप सिंह, राममिलन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, आसनारायण राय, अंतिम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिव दुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुस्मही में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक उग्र राष्ट्रवादी थे। कार्यक्रम को प्रबंधक राधे गोविंद शाही आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान पवन मिश्रा, चंदन गोविंद राव, पंकज प्रताप राव, सुष्मिता फातिमा, दशरथ गोंड, अमर यादव आदि मौजूद रहे।

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पावानगर जुनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इसमें पूर्व ग्राम प्रधान केदार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को सप्पू पांडेय, राधा सिंह, जुनाब अली, बलिराम प्रसाद, नागेश्वर तिवारी, सदारशी प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रामचंद्र यादव, महेंद्र सिंह, बैरिस्टर सिंह, बच्चा सिंह, जितेंद्र यादव, कमर जमा आदि मौजूद रहे।
--
युवाओं के प्रेरणास्रोत थे नेताजी सुभाष : सांसद
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के टीकर गांव स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। इसमें सांसद ने कहा कि नेताजी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। इसके बाद उन्होंने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में उन्होंने सांसद निधि से बने बरामदे का लोकार्पण किया।


सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का देश की आजादी में अहम योगदान है। देश उन्हें कभी भुला नहीं पाएगा। कार्यक्रम को जय गोविंद राव, संस्थापक प्रधानाचार्य राम नारायण सिंह, प्रबंधक विवेक कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अवधेश यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed