फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Issue of forming Nagar Panchayat raised in the House

Kushinagar News: सदन में उठा नगर पंचायत बनाने का मुद्दा

Wed, 26 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Issue of forming Nagar Panchayat raised in the House
कप्तानगंज। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने सोमवार को लक्ष्मीगंज और बोदरवार को नगर पंचायत बनाने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने विधानसभा में कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने रामकोला सहित जनपद में अनेक योजनाओं के तहत विकास किया है। रामकोला विधानसभा के एनएच-730 के कप्तानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर, जनपद में निर्मित हो रहे कृषि विश्वविद्यालय को 100 करोड़ व कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। साथ ही अपने विधानसभा के दो ग्रामसभा लक्ष्मीगंज और बोदरवार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह दोनों ग्रामसभा पुराना बाजार होने के साथ सभी अर्हताएं पूरा कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते संपूर्ण प्रदेश में लागू अध्यादेश के अनुसार 58 जनपदों में गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जाति एवं 17 जनपदों में अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी होता है जो तहसील स्तर पर सुगमता से जारी होने के लिए नई व्यवस्था लागू हो। रामकोला विधानसभा अंतर्गत 170 एकड़ में फैले खोटही ताल का पर्यटन विभाग से सुंदरीकरण कराया जाए, जिससे विधानसभा में पर्यटन को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed