फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Irregularities found in fisheries officer's investigation

Kushinagar News: मत्स्य अधिकारी की जांच में मिली अनियमितता

Sat, 18 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in fisheries officer's investigation
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चखनी भोज छपरा में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार को डीएम की ओर से नामित अधिकारियों ने जांच की। उसमें अनियमितता की पुष्टि हुई है। वहीं सभी बिंदुओं की जांच नहीं होने से शिकायतकर्ता में मायूसी भी है।
विज्ञापन

गांव के सुरेंद्र पाल ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में कराए गए नाली, सड़क, खेल मैदान, तालाब सुंदरीकरण, कुआं मरम्मत समेत अन्य निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। शुक्रवार की दोपहर में गांव पहुंची नामित जांच अधिकारी जिला मत्स्य अधिकारी विभा लोहानी ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के लोगों की मौजूदगी में सभी विकास कार्यों की जानकारी ली। उसके बाद खेल मैदान व अमृत सरोवर की जांच की। जांच में खेल मैदान का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed