{"_id":"6ab2e0405b7e2d5d3c0fb3c1","slug":"investigation-into-the-discovery-of-a-worm-in-the-vegetable-dish-concluded-action-may-be-taken-against-the-teacher-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168587-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सब्जी में कीड़ा मिलने की जांच पूरी,शिक्षक पर हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सब्जी में कीड़ा मिलने की जांच पूरी,शिक्षक पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन
एमडीएम खाती जांच टीम।
पडरौना। दुदही क्षेत्र के खिरियां संविलियन विद्यालय में मध्याह्न भोजन की सब्जी में कीड़ा मिलने के मामले में मंगलवार को जांच पूरी कर ली गई। बीएसए ने भी विद्यालय पहुंचकर बच्चों से भोजन की गुणवत्ता और घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात शिक्षक, रसोईया को बीएसए ने दुदही की बीईओ रीता गुप्ता को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
इसके पहले भी दो बार मध्यान भोजन में कीड़ा मिल चुका है। एमडीएम डीसी मामले में लीपापोती करने का प्रयास किया,लेकिन बीएसए ने पहली बार बनाई गई जांच आख्या में बदलाव करते हुए दोबारा बनाया और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देर शाम को भेजी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए अनिल कुमार सिंह ने दुदही की बीईओ रीता गुप्ता, तमकुही की बीईओ तथा डीसी एमडीएम जितेंद्र गौतम समेत तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। टीम ने मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और बच्चों और अभिभावकों से जानकारी ली तथा मध्याह्न भोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की। डीसी एमडीएम ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के स्तर से की जाएगी। इस संबंध में बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एमडीएम के तहत बने सब्जी में मिले कीड़े के मामले में सभी बिंदुओं की जांच की गई। विद्यालय पहले भी इस तरह के मामले सामने आए चुके हैं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में तैनात तैनात शिक्षक व स्टाफ को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब करने के लिए दुदही बीईओ रीता गुप्ता को निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण मिलते ही संबंधित के खिलाफ अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।