{"_id":"6a21eae1bc86e04a370348c9","slug":"investigation-into-robbery-of-truck-driver-launched-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-161120-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक चालक से लूट की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक चालक से लूट की जांच शुरू
Fri, 05 Jun 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
कसया। हाईवे पर ट्रक चालक से लूट की वारदात के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। मामले के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी मंगाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
जयपुर से चूना लादकर मुजफ्फरपुर जा रहे ट्रक चालक रामचंद्र चौधरी से हाईवे पर गोपालगढ़ गांव के समीप कार सवार बदमाशों ने सात हजार रुपये लूट की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसआई गणेश प्रजापति, एसआई रुद्र प्रताप सिंह और हाइवे चौकी प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों का ब्योरा जुटाने में जुटी है। संदिग्ध नंबरों की सीडीआर मंगाकर उनकी लोकेशन और आपसी संपर्कों की जांच की जा रही है।
इसके साथ ही घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बृहस्पतिवार को स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के ढाबों, पेट्रोल पंपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों की गतिविधियों का सुराग मिल सके। संवाद