फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation into complaint of misuse of government funds

Kushinagar News: सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की हुई जांच

Sun, 01 Sep 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Sep 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Investigation into complaint of misuse of government funds
रहसू बाजार। क्षेत्र के रहसूजनूबीपट्टी गांव में विकास कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग की शिकायत हुई थी। डीएम के निर्देश पर गठित जांच टीम ने जांच की।
विज्ञापन

गांव के सुनील कुमार गुप्ता ने डीएम उमेश मिश्र को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव में हैंडपंप रिबोर, ग्राम पंचायत सचिवालय निर्माण, स्टेशनरी, सफाई समेत अन्य कार्यों के नाम पर अनियमितता कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर जांच अधिकारी के रूप में नामित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड़ व अवर अभियंता प्रांतीय खण्ड लोनिवि जितेंद्र यादव ने एक-एक बिंदु की जांच की। जांच अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सचिव शिब्बू राय, एसआई नब्बीस अहमद, प्रशांत स्वरूप राय, ग्राम प्रधान पूनम देवी, प्रधान प्रतिनिधि मार्कंडेय प्रसाद, पूर्व प्रधान अरविंद सिंह, रामदयाल उर्फ गुड्डू गोंड़, अविनाश गोंड़, शंभू राय, महेंद्र कुशवाहा, सुबालाल कुशवाहा, अमन राय, प्रभाकर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed