{"_id":"655cf732e9e919d41d02520a","slug":"investigation-incomplete-made-additional-inspector-on-42nd-day-of-suspension-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8068-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच अधूरी, निलंबन के 42वें दिन बना दिया गया अतिरिक्त निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच अधूरी, निलंबन के 42वें दिन बना दिया गया अतिरिक्त निरीक्षक
विज्ञापन
- देवरिया के फतेहपुर में हुए नरसंहार में दोषी पाए जाने पर किया गया था निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। देवरिया के फतेहपुर नरसंहार की जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित किए जाने के 42वें दिन ही इंस्पेक्टर को एसपी ने तमकुहीराज थाने में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दे दी गई। जबकि अभी जांच भी नहीं पूरी हो सकी। आरोपी इंस्पेक्टर को जांच में दोष मुक्त भी नहीं किया गया।
सोमवार की देर रात एसपी ने सात अपराध निरीक्षकों की तैनाती की। इनमें निरीक्षक अनिल यादव को निरीक्षक अपराध सेवरही से नेबुआ नौरंगिया, निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव को रवींद्रनगर धूस से रामकोला, अरविंद यादव को तमकुहीराज से पडरौना, ओमप्रकाश सिंह को नेबुआ नौरंगिया से कसया, निरीक्षक जितेंद्र टंडन को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक तमकुहीराज, मनमोहन मिश्रा को पुलिस लाइन से खड्डा और अवधेश उपाध्याय को पुलिस लाइन से विशुनपुरा थाने पर अपराध निरीक्षक बनाकर नई तैनाती दी है।
निरीक्षक जितेंद्र टंडन बीते अक्तूबर महीने में कुशीनगर पर्यटन थानाध्यक्ष थे। देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना के फतेहपुर निवासी सत्यप्रकाश दुबे की आईजीआरएस शिकायत को दबाने और गलत रिपोर्ट लगाने का दोषी पाए गए। देवरिया के एसपी ने कुशीनगर के एसपी को पत्र लिखकर अपने स्तर पर कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। चूंकि इसी मामले में फतेहपुर में नरसंहार हुआ था। लापरवाही सामने आने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रिपोर्ट एसपी देवरिया को भेजा दिया था। इसमें विभागीय कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा का कहना था कि इस मामले की जांच चल रही है। कुशीनगर के एसपी अपने विवेक के अनुसार इस मामले में कोई निर्णय ले सकते हैं।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर जितेंद्र टंडन की जांच देवरिया में चल रही है। इन्हें अपराध निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। वहां इन्हें अपनी रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक को करनी होगी। आरोप सिद्ध होने तक आरोपी दोषी नहीं माना जाता है।