फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation found the school closed, BSA asked for clarification

Kushinagar News: जांच में बंद मिला स्कूल, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 06 Dec 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation found the school closed, BSA asked for clarification
पडरौना। बीएसए ने बृहस्पतिवार को दुदही और तमकुहीराज क्षेत्र के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तमकुहीराज क्षेत्र के एक विद्यालय बंद मिला, जबकि वहां तैनात सहायक अध्यापक पदस्थापित विद्यालय में मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए बंद मिले विद्यालय पर तैनात शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिन के भीतर जबाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले दुदही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोबरही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 81 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष केवल 25 छात्र ही उपस्थित मिले। जबकि प्रधानाध्यापक के अलावा तीन सहायक अध्यापक व एक शिक्षा मित्र समेत पांच शिक्षक कार्यरत हैं। ये सभी शिक्षक उपस्थित मिले। एमडीएम की जांच में मध्यान्ह भोजन पंजिका में भोजन ग्रहण करने वाले छात्रों की संख्या दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन

विद्यालय में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मिली कमियां सही करने का निर्देश दिया। बीएसए तमकुहीराज क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रजीत सिंह टोला पहुंचे। उनके निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। यहां तैनात सहायक अध्यापक नेकराज मौर्य अपने पदस्थापित विद्यालय सेमरा हर्दा पटटी में उपस्थित मिले, लेकिन इंद्रजीत सिंह टोला के विद्यालय बंद होने और एक भी छात्र उपस्थित नहीं होने पर विद्यालय में तैनात सभी अध्यापक से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे उच्च प्राथमिक विद्यालय बंगरा रामबक्श राय का निरीक्षण किए। वहां विद्यालय में नामांकित 117 विद्यार्थियों के सापेक्ष 91 छात्र उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक अवकाश पर मिले, जबकि प्रधानाध्यापक समेत चार सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र व अनुदेशक तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed