फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Interstate miscreant arrested in police encounter

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, बिहार का है निवासी

Sat, 30 Apr 2022 02:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 02:32 PM IST
सार

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के निकट इसे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार किया गया। इसका नाम अरुण यादव है। यह बिहार के कटिहार जिले के कोड़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव के नया टोला का निवासी है।

विज्ञापन
Interstate miscreant arrested in police encounter
पुलिस। सांकेतिक - फोटो : iStock

विस्तार

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के निकट शुक्रवार की रात तकरीबन सवा दस बजे पुलिस ने मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और 19 हजार रुपये नकद बरामद किया। यह वही बदमाश है, जो बृहस्पतिवार रात अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। उसके खिलाफ यूपी और बिहार में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के निकट इसे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार किया गया। इसका नाम अरुण यादव है। यह बिहार के कटिहार जिले के कोड़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव के नया टोला का निवासी है। इसके खिलाफ कसया, विशुनपुरा, गोरखपुर के झगहां, बिहार के पटना, कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाने में लूट और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed