फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inter College Attendant Suspended for Indiscipline

Kushinagar News: अनुशासनहीनता पर इंटर कॉलेज का परिचारक निलंबित

Sun, 17 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Inter College Attendant Suspended for Indiscipline
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में विवादों के बीच प्रधानाचार्य ने अनुशासनहीनता के आरोप में परिचारक अजय तिवारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय ने आदेश में कहा है कि परिचारक अजय तिवारी का कार्य व्यवहार संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालयीय कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने के साथ ही उनके अनुशासनहीन आचरण से विद्यालय का माहौल भी प्रभावित हो रहा था। प्रधानाचार्य ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी को प्रतिदिन निर्धारित समय पर विद्यालय आना होगा और अलग से बनाए गए रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करनी होगी। साथ ही दस दिनों के भीतर आरोप पत्र उपलब्ध कराकर विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि शिक्षण संस्थान में अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से कुछ शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है, जिससे कॉलेज का माहौल लगातार चर्चा में रहा है। ऐसे में विद्यालय प्रशासन की इस कार्रवाई को शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed