{"_id":"66de263dcb1ba9ed260904b4","slug":"intensive-tb-patient-search-campaign-will-run-in-ten-gram-panchayats-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122847-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दस ग्राम पंचायतों में चलेगा सघन टीबी रोगी खोज अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दस ग्राम पंचायतों में चलेगा सघन टीबी रोगी खोज अभियान
Mon, 09 Sep 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक के मालिन और मूसहर बस्तियों के साथ अन्य सम्भावित दस गांव में सोमवार से 20 सितंबर तक सघन टीबी खोज अभियान चलेगा। इसमें टीबी रोगियों की जांच कर उन्हें उपचार और स्वस्थ्य रहने के उपाय बताए जाएंगे।
वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक अमित कुमार ने बताया कि भारत सरकार के टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी मुक्त पंचायत करने के लिए इस बार अधिक से अधिक टीबी की जांच कर रोगियों को चिन्हित कर तीन दिन के अंदर उन्हें उपचार पर रखा जाएगा। उन्हें पोषण भत्ता के रूप में अग्रिम तीन माह की धन राशि 500 रुपये के प्रति माह की दर से 1500 रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे। इसके अलावा उन्हें 84 दिन का उपचार पूर्ण करते ही 1500 रुपये उनके खाते में भेज दी जाएगी। इस अभियान में अकबरपुर, नरचोचवां, पटेरा बुजुर्ग, सिसवां गोइती, गोइती बुजुर्ग, नरहरिया, बहोरा रामनगर, खजुरिया, भरपटिया, सरपतही, पटेरा खुर्द गांव में कुल 48,200 आबादी के बीच टीबी मरीजों की खोज 15 टीमों को लगाया गया है।