फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   integrated plantation begins

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर हुआ पौधरोपण, अपर मुख्य सचिव सहकारिता रेड्डी ने लिया जायजा

Sun, 05 Jul 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
integrated plantation begins
बुद्ध बापू उपवन नरकटिया में पौधरोपण करते अपर मुख्य सचिव बी रामी रेड्डी व डीएम भूपेंद्र एस चौधरी। - फोटो : KUSHINAGAR
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर हुआ पौधरोपण, अपर मुख्य सचिव सहकारिता रेड्डी ने लिया जायजा
विज्ञापन

पडरौना। रविवार को सुबह छह बजे जिले में वृहद पौधरोपण शुरू किया गया। इसमें वन विभाग के अलावा अन्य महकमों ने भी पौधरोपण किया। शासन को ऑनलाइन रिपोर्ट भी भेजी जाती गई। अफसरों व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी में अभियान शाम छह बजे तक चला। निर्धारित लक्ष्य 28 लाख 78 हजार 510 के सापेक्ष पौने चार बजे तक 23 लाख 64 हजार पौधे लगाए गए। अपर मुख्य सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर पौधरोपण के साथ इसका जायजा भी लिया।
अपर मुख्य सचिव ने पौधरोपण की प्रगति जानी और अभियान की सार्थकता के लिए पौधों के रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने डीएफओ को छायादार और फलदार पौधे जैसे कटहल, जामुन, आम, लीची आदि के पौधे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोविड-19 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को सचेत रहकर कार्य करने को कहा। आइसोलेशन वार्ड, बेड सहित सभी सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों को उनके गेहूं का बकाया मूल्य तीन दिनों में भुगतान करने के लिए निर्देशित किया। डीएफओ डॉ. बीसी ब्रह्मा ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण करा लेने का आश्वासन दिया। बैठक में डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, सीडीओ आनंद कुमार, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। उधर, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने पुलिस के जवानों के साथ पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। महिला थाना में एसओ विभा पांडेय ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, रामकोला चीनी मिल में एसडीएम अरविंद कुमार ने पौधरोपण किया। मिल के जीएम अनिल कुमार त्यागी, प्रबंधक मानवेंद्र राय, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार बुद्ध पीजी कॉलेज में मॉडल प्लांटेशन स्थल पर प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल और एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी की मौजूदगी में पौधरोपण हुआ। डॉ. राघवेंद्र मिश्र, डॉ. राजेश कुमार, प्रॉक्टर डॉ. त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, डॉ. गौरव तिवारी आदि मौजूद थे।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज क्षेत्र के बरडीहा में सड़क के किनारे विधायक रामानंद बौद्ध ने पौधरोपण किया। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सांसद विजय कुमार दूबे ने पड़री मेंहदिया, बलुअही, बिहारी छपरा में इंटरलॉकिंग सड़क व रामपुर खुर्द के शोभा छपरा में बने रैन बसेरा का लोकार्पण किया। मड़ार बिंदवलिया, सिरसिया, खैरवा स्थान, कोट स्थान पर बीडीओ विनय द्विवेदी के साथ जामुन व आम के पौधे लगाए। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने पकड़ियार बाजार में पीपल व जामुन के पौधे लगाए। रेंजर वीके यादव, वन दरोगा मिनहाज अली, रमेश गुप्ता, वनरक्षक बीके सिंह, राकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिगोविंद आदि उपस्थित थे। इसके अलावा सौरहा खुर्द के चरिघरवा में बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी और ग्राम प्रधान विश्वनाथ यादव ने पौधरोपण किया।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज खोटही में प्रबंधक राजकिशोर सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बीएन सिंह, शिवेंद्र सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
उजारनाथ। करमैनी बाजार, सेंदुरिया बुजुर्ग, धारमठिया और सोंदिया बुजुर्ग आदि गांवों में 2050 पौधे लगाए गए। लोगों ने पौधों की नियमित देेखरेख और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यहां आम, नीम, पीपल, कटहल, वट आदि के पौधे लगाए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय, सतीश राय, सुभाष प्रसाद, एकलाख, महेंद्र, फिरोज आलम, वकील, संजय आदि मौजूद थे।
थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण
तुर्कपट्टी। रविवार को तुर्कपट्टी थाना परिसर में एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। उनकी देखरेख में आम, जामुन, कटहल, आंवला, शीशम व सागौन आदि के लगभग 150 पौधे लगाए गए। राजेश्वर पांडेय मेमोरियल महाविद्यालय में प्रबंधक प्रदीप शंकर पांडेय, अरुण सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, सौरभ सिंह, तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मदन तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, जनता इंटर कॉलेज सोहंग के प्रबंधक सुभाष चंद सिंह, प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विधायक ने किया पौधरोपण
दुदही। वन विभाग की ओर से ठाड़ीभार में पौधरोपण का आयोजन हुआ, जिसमें फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने बतौर मुख्य अतिथि पौधरोपण किया। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी, वन दरोगा शिवजी कुशवाहा, प्रधान जयप्रकाश यादव, धर्मेंद्र राय, उमा कुशवाहा, राजकिशोर राय मौजूद रहे। विशुनपुरा थाना परिसर में एसओ बृजेश कुमार मिश्र ने पौधरोपण किया। पडरौन मडुरही, बांसगांव, शाहपुर उचकीपट्टी, मिश्रौली, रामपुर जमुनिया, विशुनपुर बरियापट्टी आदि गांवों में भी पौधरोपण हुआ।

नरकटिया के बुद्ध बापू उपवन में हुआ पौधरोपण
कसया। अपर मुख्य सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी ने महापरिनिर्वाण मंदिर व रामाभार स्तूप का भ्रमण किया। महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन कर मंदिर परिसर में उत्खनित पुरावशेषों के बारे में जानकारी ली। भगवान बुद्ध से जुड़े अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप की प्राचीनता व ऐतिहासिकता के बारे में जाना। उन्होंने बुद्ध बापू उपवन नरकटिया में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, डीएफओ डॉ. बीसी ब्रह्मा, लेखपाल हरिशंकर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed