फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to increase the number of students in Abhyudaya coaching

Kushinagar News: अभ्युदय कोचिंग में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की हिदायत

Tue, 24 Sep 2024 06:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions to increase the number of students in Abhyudaya coaching
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग का सोमवार को प्रशिक्षु एसडीएम व प्रभारी बीडीओ प्रिंस कुमार ने निरीक्षण किया। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या के अपेक्षा उपस्थिति कम मिली। उन्होंने नाराजगी जताई। उपस्थिति बढ़ाने के लिए कोर्स कोआर्डिनेटर को सख्त हिदायत भी दी। पढ़ाई की गुणवत्ता भी मानक के मुताबिक नहीं मिली।
विज्ञापन


सीडीओ गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर कसया ब्लाक के प्रभारी बीडीओ प्रिंस कुमार ने बुद्ध इंटर कॉलेज में चल रही अभ्युदय कोचिंग की चल रहीं कक्षाओं का जायजा लिया। जांच में यूपीएससी, नीट और जेई की कक्षाओं में पंजीकृत विद्यार्थियों की उपस्थिति 40 से 50 फीसदी ही मिली। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी फीड बैक लिया।
विज्ञापन


कक्षाओं की पड़ताल के बाद कालेज के प्रधानाचार्य कार्यालय में कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर सौरभ यादव से शैक्षणिक सत्र 2023-24 व 2024-25 के बारे में दर्ज रिकार्ड से जानकारी ली। कोचिंग के लिए चयनित शिक्षकों की संख्या, कक्षाओं का संचालन व शिक्षकों को दिए जाने वाले पारिश्रमिक समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी ली गई। उन्होंने छात्र -छात्राओं को शंकाओं के समाधान के लिए आमंत्रित भी किया। किसी तरह की असुविधा होने पर अवगत कराने के लिए प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने कालेज में अभ्युदय कोचिंग के तहत पुस्तकालय की स्थापना के लिए प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय से वार्ता की। सार्थक पहल करने की सहमति बनी। इस मौके पर सचिव डा. सरिता गुप्ता, राजेश राय, सुरेश गुप्त, प्रेम कुमार मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed