फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions issued to take action against four individuals, including the secretary, for failing to get pits dug for tree plantation.

Kushinagar News: पौधरोपण के लिए गड्ढा नहीं खोदवाने पर सचिव समेत चार पर कार्रवाई के निर्देश

Fri, 03 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to take action against four individuals, including the secretary, for failing to get pits dug for tree plantation.
रामकोला। क्षेत्र के सपहा गांव में बृहस्पतिवार को वीबीजी राम योजना के तहत श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देने पहुंचीं सीडीओ ने पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ को सचिव समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ बिना पौधरोपण किए लौट गईं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सपहा गांव में वीबीजी राम योजना की जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव पहुंची थीं। उन्होंने श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने गांव में चल रहे कार्यों और श्रमिकों की उपस्थिति की जानकारी ली। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान मास्टर रोल के अनुसार लेबर नही मिले। पौधरोपण के लिए गड्ढ़ा खोदा नहीं मिला। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और गंभीर लापरवाही मानते हुए रामकोला बीडीओ को ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, एपीओ और तकनीकी सहायक (टीए) समेत चार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तैयारियां समय से पूरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार सिह, एपीओ प्रच्योत शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी रवि यादव, टीए दुर्गेश प्रसाद, रोजगार सेवक मिथलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed