{"_id":"6ac562bc8b549d54610b272d","slug":"instructions-issued-to-provide-relief-in-flood-affected-villages-using-micro-plans-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169608-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाढ़ प्रभावित गांवों में अब माइक्रोप्लान से राहत देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाढ़ प्रभावित गांवों में अब माइक्रोप्लान से राहत देने के निर्देश
विज्ञापन
पडरौना। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब प्रभावित गांवों में राहत और पुनर्वास कार्यों को गति देने की तैयारी है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम संजय चौहान ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में माइक्रो प्लान तैयार कर समयबद्ध तरीके से राहत और पुनर्वास कार्य कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने और गांव-गांव जाकर लोगों का उपचार करने को कहा। दवाओं और क्लोरीन की गोलियों की पर्याप्त उपलब्धता के साथ गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने, टीकाकरण और सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, खड़ंजों, नालियों और गड्ढों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत निर्धारित समय में कराने को कहा गया।
विद्युत विभाग को क्षतिग्रस्त पोल, जर्जर तार और ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित बिजली आपूर्ति बहाल रखने के निर्देश दिए। े