फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions given for 100% enrollment in school

Kushinagar News: स्कूल मेंं शत-प्रतिशत नामांकन के दिए निर्देश

Wed, 20 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for 100% enrollment in school
पडरौना। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में स्कूल चलो अभियान के तहत नए नामांकन की स्थिति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। कक्षा आठ से नौ में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के सत्यापन कार्य को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। निपुण भारत मिशन की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण तैयार किया जाए और बच्चों की अधिगम क्षमता में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। बैठक में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा विद्यालयों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर शीघ्र नामांकन सुनिश्चित करने को कहा गया। दिव्यांग बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति अंकन की समीक्षा करते हुए नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रगति की भी समीक्षा की गई और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संसाधनों और टेंडर प्रक्रिया की भी समीक्षा हुई। सीडीओ ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी शिक्षा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए।

उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। बैठक में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed