{"_id":"636e92537d7d12139e4111cc","slug":"instruction-to-impose-penalty-delay-in-construction-kushinagar-news-gkp4570520163","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में देरी, पेनाल्टी लगाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में देरी, पेनाल्टी लगाने का निर्देश
विज्ञापन

पडरौना। डीएम ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को संसाधन बढ़ाकर निर्माण कार्य में गति लाने के लिए निर्देशित किया।
जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। जनपद मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के बगल में राजकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल और आवासों का निर्माण चल रहा है। रामपुर में कृषि फार्म के निकट राजकीय मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद डीएम रमेश रंजन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे।
सबसे पहले उन्होंने अस्पताल और आवास का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में देरी पर उन्होंने संबंधित के खिलाफ पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। उसके बाद रामपुर के निकट निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक व हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, रेजीडेंट हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल और इंटर्न हॉस्टल आदि का निरीक्षण किया। वहां भी कार्य धीमी गति से मिला। डीएम ने कार्य देरी से होने का कारण पूछा और संसाधन बढ़ाकर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।