फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspired to vote by taking out rally

रैली निकाल कर मतदान के लिए किया प्रेरित

Sat, 19 Feb 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Inspired to vote by taking out rally
पिपरा कनक गांव में निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली। - फोटो : KUSHINAGAR
रैली निकाल कर मतदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

पडरौना। शनिवार को जिले में जगह-जगह मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत मदान की अपील की गई। इस जागरूकता रैली में स्कूल छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा स्थित कलमा देवी इंटर कॉलेज परिसर से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को बीईओ जेपी मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नवनीत कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य सुधीर सिंह, आदित्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पिपरा कनक के टोला गगलवा चैनपट्टी, पिपरा कनक, महरुटोला, धुसवा, बोदा टोला, हसनपुरा मठिया आदि गांव में ग्राम प्रधान मजीबुल होदा ने चौपाल आयोजित किया। इसके बाद गांव के लोगों ने रैली निकालकर लोगों को निर्भीक मदातन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान अब्बास अली, गुडडू सिद्दीकी, उमर उर्फ सद्दाम, अजहरुदीन सिद्दीकी, बिकाऊ, जमीरुल्लाह, अमीरुल्लाह, अब्दुल वहीद फाइटर, मुस्तफा अंसारी, आलिम अंसारी, खुश मोहम्मद अंसारी, मिन्टू आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
कप्तानगंज। मतदाता जागरूकता को लेकर शनिवार को कस्बा सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल के निदेशक रत्नेश चन्द्रा व आकाश चंद्रा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ्य लोकतंत्री की मजबूती के लिए स्वस्थ्य मतदान जरूरी है। इसके बाद स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कक्षा-9 की विद्यार्थी दिव्यांशी, शंशा, गरिमा, महिमा, अंशिका पोद्दार, रुची को बेहतर स्लोगन लिखने के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन उप प्रधानाचार्य शशि कुमार चौरसिया ने किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय, रवि प्रताप सिंह, ज्योति, सदरे आलम, प्रीति, यशवंत, स्वाति चौरसिया, पूनम मिश्रा, अंजना, रुख्सार, रागिनी, सीमा, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed