फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspector and three constables line up, departmental investigation continues

दरोगा व तीन सिपाही लाइनहाजिर, विभागीय जांच जारी

Fri, 02 Sep 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Inspector and three constables line up, departmental investigation continues
दरोगा व तीन सिपाही लाइनहाजिर, विभागीय जांच जारी
विज्ञापन

तुर्कपट्टी/गुरुवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय में भाजपा कार्यकर्ता उमेश पांडेय की पिटाई के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार की सुबह सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने दरोगा आशुतोष जायसवाल और सिपाही सोनू शाह, नंदकिशोर शर्मा, अवधेश को लाइनहाजिर कर दिया। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
तुर्कपट्टी थाने में तैनात दरोगा और तीन सिपाहियों पर भाजपा नेता उमेश पांडेय को पीटने का आरोप लगा था। घटना से गुस्साए क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने विरोध जताते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुर्कपट्टी थाने में पहुंच कर मामले की जांच करने और कार्रवाई के लिए थानेदार को पत्र सौंपा। उसके बाद पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा सहित अन्य भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर पुलिसकर्मियों को दंडित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने की दशा में भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को भी आंदोलन करने की चेतावनी दी। मामला बिगड़ते देखकर एसपी ने सीओ से प्रकरण की जांच कराकर आरोपी दरोगा और तीन सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया। उधर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज की मांग भी चल रही है। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय और मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा ने बताया कि यदि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो तीन सितंबर को धरने पर बैठेंगे। बुधवार की देर शाम देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने भी पीड़ित से मिलकर घटना की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता की पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर भी गरमाया हुआ है। पिटाई से घायल नेेेता की तस्वीर शेयर करते हुए लोग आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी दरोगा और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की विभागीय जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed