{"_id":"636a95bcaa183231972b9cc4","slug":"inspection-officer-appoitment-kushinagar-news-gkp4566456132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए नामित हुए जांच अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए नामित हुए जांच अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए नामित हुए जांच अधिकारी
- तहसील के एसडीएम से संपर्क कर करेंगे माध्यमिक स्कूलों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को जिले के प्रत्येक तहसीलों के लिए एक-एक जांच अधिकारी नामित किया गया है। ये अधिकारी संबंधित तहसील के एसडीएम से संपर्क कर माध्यमिक स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की जांच करेंगे।
कुशीनगर जिले में 19 राजकीय 55 माध्यमिक विद्यालय और 257 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से वर्ष 2023 बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर जिला प्रशासन ने डीएम की मौजूदगी में राजकीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को परीक्षा केंद्र निर्धारिण के लिए जांच अधिकारी नामित किए हैं। नामित जांच अधिकारी संबंधित तहसील के एसडीएम और तहसीलदार से संपर्क कर क्षेत्र के विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरा, कमरों में प्रकाश व्यवस्था, लाइव टेलिकॉस्ट की व्यवस्था, पेपर की सुरक्षा के लिए डबल लॉक समेत बोर्ड परीक्षा के लिए अन्य उपलब्ध संसाधनों की जांच कर रिपोर्ट शासन को सौपेंगे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्र निर्धारिण के लिए राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इन्हें संबंधित तहसील के एसडीएम और तहसीलदार से संपर्क कर विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। इनकी तरफ से उपलब्ध कराए गई जांच रिपोर्ट को बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
- रविंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर