{"_id":"65ff58dba89ee05cdc037a24","slug":"innovators-from-the-unorganized-sector-awarded-for-outstanding-inventions-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114546-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उत्कृष्ट आविष्कार के लिए असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तक पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उत्कृष्ट आविष्कार के लिए असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तक पुरस्कृत
Sun, 24 Mar 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शिक्षा एवं जिला प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को जिला विज्ञान क्लब की तरफ से जिला स्तरीय नवप्रर्वतन प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों को नये तकनीकी का आविष्कार के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर के वैज्ञानिक महादेव पांडेय ने कहा कि बगैर किसी संसाधन के अशिक्षित लोग जनकल्याणकारी आविष्कार किए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके आविष्कार को पहचान दिलाना है। इस प्रदर्शनी में सेवरही के गब्बर को मोटीफाइड बाइक बनाने के लिए प्रथम पुरस्कार, जली त्वचा को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक दवा बनाने वाले पडरौना के मदन मोदनवाल को द्वितीय और एक यंत्र से ही पांच कृषि कार्य करने वाला यंत्र बनाने वाले भुजौली के पूर्णमासी कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बेलवा घाट के हाईस्कूल के छात्र करन, अरून, अमन, अभय प्रताप सिंह, कुंवर को बगैर चार्ज चलने वाली साइकिल और हाथ चलित छुट्टा पशु भगाने वाला यंत्र बनाने पर सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंत में प्रदर्शनी के आयोजक जिला समन्वयक विज्ञान क्लब विष्णु प्रभाकर पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, वेदप्रकाश पांडेय, अमरपाल सिंह, डाॅ. भूपेंद्र मिश्रा, रमेश तिवारी, शिवा कांत, प्रीती, कमलेश, संजय मणि आदि मौजूद रहे।