फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocent Child Playing at Door Killed in Bike Collision

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से दरवाजे पर खेल रही मासूम मौत

Sun, 05 Apr 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Innocent Child Playing at Door Killed in Bike Collision
मृतक नन्दनी। फाइल फोटो - फोटो : samvad
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर चंद्रौटा गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे दरवाजे पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद बाइक सवार घटना स्थल पर ही बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी क्षेत्र की चंद्रौटा निवासी अरविंद गुप्ता की तीन वर्षीय बेटी नंदनी शनिवार की दोपहर अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आकर नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल फाजिलनगर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल : पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित महुअवा कांटा के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद आई पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुअवा के 42 वर्षीय श्रीकिशुन गुप्ता शनिवार दोपहर 12 बजे फाजिलनगर से बाइक से घर लौट रहे थे। महुअवा कांटा के पास थाना तरयासुजान क्षेत्र के अहिरौलीदान निवासी 28 वर्षीय राज प्रसाद की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed